फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना सबकुछ बेचकर 4 साल के बेटे के साथ ये अनोखा काम करने निकले हैं पति-पत्नी

Sun, 03 Feb 2019 05:35 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
- फोटो : boredpanda
 दुनिया की सैर करना किसको पसंद नहीं होता। हर व्यक्ति पृथ्वी की खूबसूरती देखने को इच्छा मन में रखता है। लेकिन ऐसे बहुत कम ही हैं जो पूरी दुनिया घूमने के सपने को पूरा कर पाते हैं। वैसे इतना आसान भी नहीं है क्योंकि आप घूमने निकलते होंगे तो कितनी प्लानिंग करते होंगे जैसे, कैसे जाएंगे, कितना खर्च होगा, कितने दिन रहना है, क्या पहनेंगे, और किस होटल में रुकेंगे। लेकिन आपसे अलग कुछ लोग ऐसे हैं जो इतना नहीं सोचते। दुनिया वो अपनी आँखों से देखने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। जिनका मकसद ही होता है दुनिया देखना जैसे ऑस्ट्रिया का एक परिवार जो अपना सब कुछ बेचकर एक ट्रक लेकर दुनिया घूमने निकल पड़े हैं। 
विज्ञापन

2 of 15
- फोटो : facebook
ऑस्ट्रिया का एक ऐसा परिवार जिसमें तीन लोग हैं, पति-पत्नी और उनका एक ४ साल का बेटा है। इस परिवार ने अपना सब कुछ बेचकर एक पुराने ट्रक को अपना नया घर बना लिया है। जिससे वो पूरी दुनिया की सैर करने निकल पड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 15
- फोटो : social media
पति-पत्नी के अनुसार, रोजाना की भाग दौड़ से वे थक चुके थे और अब अपने बेटे के साथ अधिक समय चाहते थे, ताकि उसे शिक्षित करें और उसे पृथ्वी की सुंदरता और विविधता दिखाएं इसीलिए एक अपरिभाषित समय के लिए सड़कों पर जिंदगी का लुत्फ उठाने चल पड़े।

4 of 15
हालांकि, ऐसा असल जिंदगी में सुनने को नहीं मिलता साथ ही यह विचार, दुनिया को सुनने में भले रोमांटिक लगे लेकिन यूं दुनियादारी छोड़कर निकलना जाना इतना आसान नहीं है।
विज्ञापन

5 of 15
मतलब, इस तरह से यात्रा करना बेहद थका देने वाला और कष्टप्रद हो सकता है, लेकिन इंप्रेशन, लैंडस्केप और उन लोगों से मिलना जिन्हें आप केवल ऐसा जीवन जीने के दौरान ही देख और मिल सकते हैं। उसका अनुभव करना ही बिलकुल अलग होता होगा।
विज्ञापन

6 of 15
ये परिवार पिछले 2 साल से रास्ते में हैं, और अब तक 24 देशों से होते हुए ऑस्ट्रेलिया के रास्ते पर हैं।लिएंडर के परिवार के पहले साल की घूमने की तस्वीरें, जब ये ऑस्ट्रिया से व्लादिवोस्तोक ड्राइविंग कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 15
रेगिस्तान के बीच में फंसना जहां तापमान +50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सैंडस्टॉर्म के साथ मिलकर हमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

8 of 15
उज्बेकिस्तान के माध्यम से सिल्क रोड पर जारी सफर। 

9 of 15
अंत में हम ताजिकिस्तान में अपने प्रिय पहाड़ों तक पहुंच गए। 

10 of 15
अफगानिस्तान से लगी सीमा पर हिंदुकुश 7000 मीटर से अधिक ऊपर उठ रहा है। 

11 of 15
दुनिया में दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत मार्ग 4657 मीटर के साथ पामीर हाईवे पर है। 

12 of 15
किर्गिस्तान के पहाड़ों में घुड़सवारी

13 of 15
गेर, जिसे युरेट्स कहा जाता है, पूरे मध्य एशिया में हैं। 

14 of 15
स्टैन देशों में विचित्र परिदृश्य और विशाल घाटी ने हमारा स्वागत किया। 
विज्ञापन

15 of 15
- फोटो : boredpanda
वह पहला साल था और हमारी यात्रा का पहला हिस्सा था।जब हम व्लादिवोस्तोक पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें