अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौटने वाले बेल्का और स्ट्रेइका नामक कुत्ते
- फोटो : Social media
स्पुतनिक 2 के तीन साल बाद सोवियत संघ के कुत्तों ने अंतरिक्ष में एक और बड़ा कारनामा किया। 19 अगस्त 1960 को बेल्का और स्ट्रेइका नाम के दो कुत्ते, दो चूहों, एक खरगोश और कुछ मधुमक्खियों के साथ अंतरिक्ष की सैर को गए। सबको स्पेससूट पहनाकर भेजा गया था। आंकड़े बताते हैं कि कक्षा में पहुंचने के बाद दोनों शांत बैठे थे, लेकिन चौथे चक्कर के दौरान बेल्का को उल्टी आने लगी, इस शोर की वजह से स्ट्रेइका भी चौकन्ना हो गया। हालांकि अंतरिक्षयान के अंदर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दोनों ही कुत्ते ज्यादा तनाव में नहीं दिखाई दिए।