यह घटना अमेरिका के टेक्सास की है, जहां बुधवार को एन्नेट अलानिज ग्वाजार्डो नाम की महिला अपनी गाड़ी से कहीं जा रही थी, लेकिन रास्ते में उन्हें ये भयानक नजारा दिखा तो उन्होंने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। महिला ने घटना का वीडियो अपने फेसबुक पर शेयर किया है।
एबीसी11 नामक वेबसाइट के मुताबिक, कीटवैज्ञानिक मैट बरटोन ने बताया कि इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम अर्जिओप औरेनटिया है और वो इंसानों के लिए भी काफी खतरनाक है। यह मकड़ी मक्खियों, मधुमक्खियों और अपने से बड़े कीड़ों को खाने के लिए जानी जाती है। पांच मिनट 19 सेंकेंड के इस वीडियो को अब तक 11 हजार बार देखा जा चुका है।