फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान का चमत्कार: चार साल पहले मर चुकी बेटी से दोबारा मिली मां, फिर हुआ कुछ ऐसा

Thu, 13 Feb 2020 02:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृत बेटी से दोबारा मिली मां - फोटो : MBC
क्या किसी मरे हुए व्यक्ति से दोबारा मिल सकते हैं? आप कहेंगे ना, ये तो संभव ही नहीं है। लेकिन विज्ञान ने अब इसको संभव बना दिया है। हाल ही में एक मां विज्ञान के 'चमत्कार' से अपनी मरी हुई बेटी से फिर से मिल सकी, जिसकी मौत एक बीमारी की वजह से चार साल पहले यानी साल 2016 में ही हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
मृत बेटी से दोबारा मिली मां - फोटो : MBC
यह अजीबोगरीब घटना दक्षिण कोरिया की है। दरअसल, यहां एक टीवी शो हुआ था, जिसका नाम था 'मीटिंग यू'। इस शो में ही वैज्ञानिक तरीके से एक मां को उसकी मरी हुई बेटी से मिलवाया गया। इस दौरान मां ने अपनी मृत बेटी को छुआ, उससे बातें की और ढेर सारा प्यार किया। इतना ही नहीं, मृत बेटी ने अपनी मां से ये वादा भी किया कि वो फिर अपनी मां से मिलने आएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
मृत बेटी से दोबारा मिली मां - फोटो : MBC
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां का नाम जांग जी-सुंग और उसकी मृत बेटी का नाम नेइयॉन है। दरअसल, दोनों की मुलाकात वर्चुअल रियलिटी के जरिए हुई। वर्चुअल रियलिटी एक कृत्रिम वातावरण या दृश्य है जिसे कंप्यूटर के हार्डवेयर उपकरणों और सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से बनाया जाता है। इस कृत्रिम वातावरण या दृश्य को इस तरह से प्रस्तुत किया जाता है कि लगता है कि वो सबकुछ सच ही है। 

4 of 5
नेइयॉन (2017 की फोटो) - फोटो : MBC
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्चुअल रियलिटी के जरिए जांग जी-सुंग की बेटी नेइयॉन का शरीर फिर से बनाया गया और उसे इस तरह बनाया गया कि वह हूबहू वैसी ही लगे, जैसी वो असल में थी। इसके बाद उसकी आवाज डाली गई और टीवी शो 'मीटिंग यू' में उसकी बात उसकी मां से करवाई गई। इस दौरान जैसे ही जांग ने अपनी बेटी को देखा, वो बेतहाशा रोने लगी और उसे प्यार करने लगी। यह नजारा देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे नेइयॉन के पिता और उसके भाई-बहन भी रोने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत बेटी से दोबारा मिली मां - फोटो : MBC
हालांकि अब यह मुद्दा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है कि क्या ऐसा करना सही है। यानी किसी मरे हुए व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाना सही है, क्योंकि इससे परिजनों की मानसिक स्थिति के भी बिगड़ जाने का खतरा है। यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के प्रोफेसर ब्ले व्हिटबी का कहना है कि हमें नहीं पता कि एक मां के अपनी मरी हुई बेटी से मिलने से उसपर क्या मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा। वो इससे खुश हो सकती है या वो अपनी मृत बेटी को और भी ज्यादा याद करने लगेगी? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें