मृत बेटी से दोबारा मिली मां
- फोटो : MBC
यह अजीबोगरीब घटना दक्षिण कोरिया की है। दरअसल, यहां एक टीवी शो हुआ था, जिसका नाम था 'मीटिंग यू'। इस शो में ही वैज्ञानिक तरीके से एक मां को उसकी मरी हुई बेटी से मिलवाया गया। इस दौरान मां ने अपनी मृत बेटी को छुआ, उससे बातें की और ढेर सारा प्यार किया। इतना ही नहीं, मृत बेटी ने अपनी मां से ये वादा भी किया कि वो फिर अपनी मां से मिलने आएगी।