फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 62वें जन्मदिन पर पिता को बेटे से मिला ऐसा खास तोहफा, देखकर नम हो जाएंगी आखें

Thu, 05 Feb 2026 05:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पिता और पुत्र का रिश्ता कम शब्दों में भी गहराई से जुड़ा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले गौरव रायते का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौरव अपने पिता के 62वें जन्मदिन पर उन्हें ऐसा खास तोहफा देते हैं जिसे शब्दों में बया कर पाना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन
पिता के 62वें जन्मदिन पर बेटे ने दिया खास तोहफा - फोटो : Freepik/ @gaurav_rayate
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Son Gave Father A Surprise Gift 0n His 62nd Birthday: पिता-पुत्र सिर्फ रिश्ता नहीं, एक एहसास है। जिसमें बेटा पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखता है, तो वहीं पिता बेटे की मुस्कान में अपनी पूरी दुनिया देख लेता है। पिता और पुत्र का रिश्ता कम शब्दों में भी गहराई से जुड़ा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले गौरव रायते का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौरव अपने पिता के 62वें जन्मदिन पर उन्हें ऐसा खास तोहफा देत हैं, जिसे शब्दों में बया कर पाना भी मुश्किल है। 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में दिखी रील बनाने की सनक, शख्स की अजीबोगरीब हरकत देख घबराए लोग

गौरव ने अपने पिता के 62वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक सीक्रेट मिशन शुरू किया, जिसमें उसने अपने पापा के उन स्कूली दोस्तों को ढूंढ निकाला, जिनसे वे लगभग 50 साल से नहीं मिले थे। 

 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गौरव के पिता रेस्टोरेंट की छत पर पहुंचते हैं, तो सामने अपने बचपन के जिगरी दोस्तों को देखकर एक पल के लिए भावुक हो जाते हैं, जो खुली बाहों से उनके इंतजार में खड़े थे। फिर देखते ही देखते गौरव के रिटायर्ट पिता फिर से वही स्कूल वाले शरारती लड़के बन गए। इसके बाद दोस्तों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर सबने मिलकर केक काटा। 

 

विज्ञापन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @gaurav_rayate पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 35 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- माता-पिता के लिए उनकी पुरानी यादों से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। तो वहीं कई यूजर्स गौरव की इस सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Viral: भिखारी ने मंगाया ऑनलाइन खाना, डिलीवरी बॉय ने मांगा पैसा, उसके जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाला


Viral Video: वाइल्डबीस्ट का शिकार करने वाले थे मगरमच्छ, आखिरी मिनट में पहुंचा हिप्पो और ऐसे पलट दी बाजी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें