फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: युवक ने अपनी पहली सैलरी से पूरा किया मां का सपना, वायरल कहानी हर किसी को कर रही भावुक

Mon, 23 Feb 2026 02:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। एक बेटे ने अपनी पहली सैलरी से मां के सपने को पूरा किया है। आइए जानते हैं कि आखिरपूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन
युवक ने अपनी पहली सैलरी से पूरा किया मां का सपना - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: हर किसी का सपना होता है कि उनकी नौकरी लग जाए और अपनी पहली सैलरी से माता-पिता के लिए कुछ ऐसा करें जो उन्होंने पूरी जिंदगी अपने लिए नहीं किया। कुछ उन्हें हवाई जहाज में सफर कराना चाहता है, तो कोई उन्हें कुछ खरीद कर देना चाहता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेटे का ऐसा ही वीडियो वायरल सामने आया है, जिसने अपनी मां को पहली बार हवाई जहाज की सैर कराई है। मां के चेहरे की खुशी और मासूमियत देखकर लोगों का दिल भर आया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। मां-बेटे के फ्लाइट में बोर्ड करने से वीडियो की शुरू होता है। अंदर जाते ही मां बड़े हैरानी और उत्सुकता से प्लेन को निहारती हैं, लेकिन वीडियो का सबसे प्यारा क्षण वो है, जब फ्लाइट में मिलने वाला खाना खाते वक्त मां कैमरे की तरफ देखकर बड़े मासूम और शर्मीले अंदाज में मुस्कुराती हैं। बेटे ने अपनी मां की इस अनमोल खुशी को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडया पर सबको भावुक कर रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @manishh_mk_ नाम के अकाउंट से वीडियो को एक फरवरी को शेयर किया था। कैप्शन में मनीष के लिखे शब्द हर आम आदमी के संघर्ष की कहानी को बयां करता है। उन्होंने लिखा है अपने पूरे परिवार और खानदान की पहली महिला हैं, जिन्होंने फ्लाइट से सफर किया है।
विज्ञापन

 


Viral Video: शादी के मंडप से सीधे एग्जाम देने पहुंची 10वीं की छात्रा, दुल्हन के लाल जोड़े में आई नजर  

Viral Video: दिल्ली मेट्रो फिर बनी दंगल का मैदान, सीट को लेकर हुआ संग्राम, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग बेट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में मां-बाप के लिए इतना सोचने वाले बच्चे बेहद कम मिलते हैं। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- सिर्फ लड़कों का ही नहीं, ये लड़कियों का भी सपना होता है और सच में ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें