फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए तारीख और समय

Sun, 08 Mar 2026 06:28 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

August 2026 Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए अगस्त 2026 का महीने बेहद खास है। दरअसल, अगस्त में साल का दूसरा सर्य ग्रहण लगेगा, जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा? 
विज्ञापन
कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

August 2026 Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए साल 2026 रोमांच से भरा हुआ है। इस वर्ष कई अद्भुत खगोलीय घटनाएं घट रही हैं। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अगस्त में लगेगा। सूर्य ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं और चंद्रमा सूर्य को ढंक लेता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा? क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा? 

विज्ञापन


कब लगता है सूर्य ग्रहण? 

एक समय ऐसा आता है जब सूर्य और धरती के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तो सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखाई देता। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण। 

 

कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? 

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त (बुधवार) लगेगा, जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में नजर आएगा। हालांकि, इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि यहां पर इस समय रात होगी। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की 12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे शुरुआत होगी और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे खत्म होगा। 

Viral: सड़क पर दिखा अजीब नजारा, अपने पालतू कुत्तों को ऐसे ले जा रहे चीनी, सामने आया चौका देने वाला वीडियो 

US Israel Iran War: युद्ध के बीच कौन सी किताब पढ़ रहे हैं बेंजामिन नेतन्याहू? फोटो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस  

Viral Video: सचिन तेंदुलकर ने मां के लिए कार में किए खास इंतजाम, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
विज्ञापन

कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? - फोटो : Freepik
क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण? 

पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है। इससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें