बुजुर्ग ने जहरीले कोबरा को मुंह में दबाकर किया स्टंट
- फोटो : Instagram/ayub_rider28_official
Snake Viral Video: ओडिशा के बालासोर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। यहां पर एक शख्स ने जहरीले कोबरा सांप को सीधे मुंह से पकड़ लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स के पास न तो सांप पकड़ने वाला कोई औजार था और न ही उसके चेहरे पर कोई डर। मुंह से सांप को पकड़ने वाला वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शख्स सांप के सामने बैठता है और उसे मुंह से पकड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान सांप उसपर कई बार हमला भी करता है। इसके बाद भी शख्स डरता नहीं है और सांप को अपने मुंह पकड़ लेता है। इसके बाद वो उसे मुंह में दबाकर वहां खड़े लोगों के सामने दिखाता है।
सांप के स्टंट वायरल
इस दौरान उसके पास एक शख्स आता है और उससे कोबरा सांप को लेने की कोशिश करता है। हालांकि, वो उसे देने से मना कर देता है और कुछ कहता है। इसके बाद वो फिर सांप के साथ स्टंट करता है। इसके बाद उसके साथ मौजदू दूसरा व्यक्ति कपड़े का बैग लेकर आता है। फिर इस सांप को इसके अंदर डालकर वो ले जाते हैं।
Korean Lover Game: क्या कोरियन लवर है नया ब्लू व्हेल? जिसने ली थी कई बच्चों की जान, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
कौन है सांप पकड़ने वाला शख्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के बालासोर जिले के रेमुना इलाके का यह मामला है। बताया जा रहा है कि सांप को मुंह से पकड़ने वाले शख्स का नाम खागा है। खागा कि इस हरकत ने वहां मौजूद लोगों को हैरान दिया है। लोग इस दौरान हंसते हुई भी दिखाई दिए।
Video: बेकाबू भैंसे ने बाइक शोरूम में मारी खतरनाक एंट्री, कांच का दरवाजा तोड़ मचाया तहस-नहस, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें सपेरों सांपों के फन को छूते या फिर उसके सिर को चूमते है। लेकिन किंग कोबरा को मुंह से उठाने का वीडियो बेहद दुर्लभ है, जो अब वायरल हो रहा है।