Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नेवला सांप की तरफ झपट्टा मारता है, आसपास खड़े लोग तुरंत हरकत में आ जाते हैं। कोई पत्थर उठाता है, कोई आवाज लगाता है 'भगा दो इसे' और देखते ही देखते नेवला वहां से भाग जाता है।
People Protected Snake From Nevla Attack: सोशल मीडिया पर कोबरा और नेवला की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह राजस्थान के पीपलखूंट गांव की सड़क का है, जहां फन फैलाकर बैठे कोबरा देखकर लोग अपनी गाड़ी रोक देते हैं।
विज्ञापन
कुछ लोग कोबरा का वीडियो बनाने लगते हैं, तो कुछ लोग हैरानी से देखने लगते हैं। तभी अचानक एक नेवला वहां दौड़ता हुआ पहुंच जाता है। दोनों दुश्मनों को आमने-सामने देखकर लोगों का लगता है कि अब तो जरूर भीषण लड़ाई होगी, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नेवला सांप की तरफ झपट्टा मारता है, आसपास खड़े लोग तुरंत हरकत में आ जाते हैं। कोई पत्थर उठाता है, कोई आवाज लगाता है 'भगा दो इसे' और देखते ही देखते नेवला वहां से भाग जाता है। लोग राहत की सांस लेते हैं। इस बार सांप हार या जीत से नहीं, बल्कि इंसानियत से जीत गया।
अब यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @d.charpota.51 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस कैप्शन लिखा है, 'पीपलखूंट नाल में। इस वीडियो को अभी तक एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- नाग देवता की रक्षा करने वाले सबको मेरा प्रणाम। कई लोगों का कहना है कि शायद ये नाग देवता लोगों को किसी आने वाले खतरे से बचाने आए थे। राजस्थान में खासकर गोगा जी महाराज को नागों का देवता माना जाता है और यहां सांप को भगवान का रूप समझकर पूजा भी की जाती है।