फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आईने में खुद को देख नागिन ने फन फैलाकर किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 03 Feb 2026 02:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सांप बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तो वहीं हाल में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बड़ा काले रंग का सांप घर के अंदर लगे एक बड़े से आईने के पास बैठा नजर आता है। फिर जो होता है उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन
आईने में खुद को देख डांस करते सांप का वीडियो - फोटो : @snakefriend_raj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सांप को सबसे खतरनाक और जानलेवा जीवों में से एक माना जाता है। कुछ सांप तो इतने जहरीले होते हैं, कि अगर वह एक बार काट ले तो इंसान का बचना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर लोग सांप से दूरी बनाकर रखते हैं. लेकिन इन दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक बड़ा काले रंग का सांप घर के अंदर लगे एक बड़े से आईने के पास बैठा नजर आता है। फिर जो होता है उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक भी होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं। सांप बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Viral Video: अनाज के झोले से बना बच्ची का स्कूल बैग, मजबूरी को बनाया ताकत, देखें वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बड़ा काले रंग का सांप घर के भीतर लगे एक बड़े से आईने के पास बैठा नजर आता है। पहले तो वह आराम से खुद को निहारता है, लेकिन अगले ही पल वह हवा में लहराते हुए ऐसे बलखाने लगता है जैसे कोई शानदार डांस कर रहा हो। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह शायद कोई डांस नहीं, बल्कि क्षेत्राधिकार की लड़ाई है। सांप को लगा कि आईने में दिख रहा अक्स कोई दूसरा प्रतिद्वंद्वी सांप है। क्योंकि जब वह अपनी जीभ निकालक आईने के करीब जाता तो उसे अहसास होता है कि सामने वाला भी वही कर रहा है, तो वह तेजी से पीछे हट जाता है। 

 


आईने के सामने फन फैलाकर डांस करते सांप के इस वीडियो को  कल्याण के मशहूर सर्पमित्र राज गायकर ने अपने इंस्टाग्राम पर @snakefriend_raj नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा व्यूज और 59 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। तो वहीं कई लोग वीडियो पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- बेचारे को लगा आज बराबरी की टक्कर का कोई मिला है। दूसरे शख्स ने लिखा- सांप सोच रहा है कि, आखिर मैं इतना सुंदर क्यों हूं?

Viral Video: भारत घूमने आए ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने मंदिर में जाकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इसका आधार कार्ड बनवाओ

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें