इस द्वीप पर घूमती रहती है मौत, कदम रखते ही करती है शिकार, इंसानों के जाने पर है रोक
- फोटो : Adobe Stock
Snake island: सांप बेहद जहरीला जीव होता है। अगर जहरीला जीव को किसी को काट ले, तो मौत हो सकती है। पूरी दुनिया में सांप की 3 हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। हम आपको एक ऐसे द्वीप के बारे में बताएंगे, जहां पर सिर्फ एक ही प्रजाति के खतरनाक सांप रहते हैं। सांपों के इस द्वीप पर इंसानों के जाने पर रोक है, क्योंकि यहां पर पहुंचते ही सांप का अपना शिकार बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस द्वीप का क्या नाम है और कहां पर है?
सांपों के इस द्वीप को स्नैक आइलैंड (इल्हा दा क्वेमाडा ग्रांडे) के नाम से जाना जाता है। यहां पर हजारों जहरीले सांप रहते हैं। दक्षिणी ब्राजील के तट से दूर स्थित स्नैक आइलैंड एक छोटा चट्टानी द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल आधा वर्ग किलोमीटर भी नहीं है। इस जगह पर दो हजार से अधिक जहरीले गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप रहते हैं।
द्वीप पर रहते हैं सिर्फ गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप
इस द्वीर पर सिर्फ एक ही प्रजाति के सांप रहते हैं। वैज्ञानिकों मानते हैं कि करीब 11,000 वर्ष पहले समुद्र का जलस्तर बढ़ने की वजह से यह द्वीप मुख्य अमेरिकी धरती से अलग हो गया। इस दौरान यहां पर गोल्डन लांसहेड वाइपर सांप फंस गए। तभी से इस द्वीप पर अन्य छोटे जीव जंतुओं और पक्षियों की संख्या न के बराबर हो गई है। इस स्थान पर सिर्फ लांसहेड वाइपर ही रहते हैं।
Desi Jugaad: बच्चे को नदी में खेलने के लिए भेजने से पहले मां ने निकाला ऐसा जुगाड़, लोगों ने की जमकर तारीफ