कैसा होता है मकड़ी के काटने का निशान?
मकड़ी के काटने पर दो छोटे छेद दिख सकते हैं, लेकिन ये सांप जितने गहरे नहीं होते हैं। छेदों के आसपास लालिमा होती है, लेकिन कोई लक्षण नहीं नजर आते हैं। मकड़ी के काटने पर हल्की सूजन और खुजली होती है। कुछ मामलों में छोटा सा छाला या घाव भी बन जाता है। इससे लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, लेकिन जानलेवा नहीं होते।
सांप के काटने पर ऐसा होता है निशान
बताया जाता है कि सांप के काटने पर त्वचा पर दो गहरे छेद बन जाते हैं, जो उनके जहरीले दांतों के होते हैं। इन छेद के आसपास तेज दर्द, सूजन और कभी-कभी खून या त्वचा का रंग में बदलाव हो जाता है, तो ये सांप के ही होते हैं। जहरीले सांप के काटने पर चक्कर, उल्टी या सांस लेने में समस्या हो सकती है। यह लक्षण जल्दी शुरू हो सकते हैं।
Royal Wedding Cake: करोड़ों की शादी, लाखों की कीमत और 3500 घंटे की मेहनत, चर्चा में शाही शादी का फ्रेंच केक
ऐसे करें अंतर
सांप के काटने का निशान अधिक गहरा और साफ होता है, तो मकड़ी के काटने पर हल्के और सतही निशान होते हैं। सांप के काटने पर शरीर में लक्षण तेजी से फैलते हैं। मकड़ी के काटने पर उसी स्थान के आसपास रहता है। अगर दर्द तेजी से बढ़ता है, सूजन बढ़ता है या शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आपको संकतों से पता चलता है कि सांप ने काटा है, तो तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
Video: बाली में होटल से सामान चुराकर जा रहे थे भारतीय, सूटकेस से मिली ऐसी चीजें, जानकर उड़ जाएंगे होश
बरतें ये सावधानी
अगर आपको संकेतों में पता चलता है कि सांप ने काटा है, चूसने या घरेलू इलाज नहीं करना चाहिए। प्रभावित व्यक्ति को शांत रखने की कोशिश करें और ज्यादा हिलने-डुलने से बचाएं। समय पर इलाज मिलना ही सबसे सुरक्षित है।