फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हे के साथ मजाक करने के चक्कर में साली का हुआ छीछालेदर, लड़की बोली- हमला अचानक से हुआ

Wed, 07 May 2025 04:32 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jija-Saali Viral Video: जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उन्होंने जरूर ऐसे कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। इस समय एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
जीजा के साथ मजाक कर रही थी साली - फोटो : एक्स@BunnyFriendy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। यहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जो या तो बहुत मजेदार होता है या फिर इतना अनोखा कि लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। जब भी आप सोशल मीडिया पर जाते हैं, कोई न कोई फोटो या वीडियो आपको जरूर दिखती है जो वायरल हो रही होती है। जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उन्होंने जरूर ऐसे कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। इस समय एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक शादी समारोह का है। इसमें दूल्हा और उसके परिवार वाले एक तरफ बैठे नजर आते हैं। दूल्हे ने अपने गले में तौलिया डाला हुआ है और उसके पीछे बैठे रिश्तेदारों के पास भी तौलिए हैं। सामने एक लड़की बैठी है, जो शायद दूल्हे की साली लगती है। वह अपने बैग से एक स्प्रे निकालती है और अचानक दूल्हे और उसके साथियों पर स्प्रे करने लगती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दूल्हा पक्ष इस हमले के लिए पहले से तैयार था। जैसे ही स्प्रे शुरू होता है, सभी लोग तौलियों से खुद को ढक लेते हैं। इतना ही नहीं दूल्हे के साथ आए बाकी लोग भी स्प्रे लेकर बैठे थे। उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए उस लड़की पर स्प्रे करना शुरू कर दिया।



लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @BunnyFriendy नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, "हमला अचानक हुआ।" यह वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही समय में तेजी से वायरल हो गया और बहुत से लोगों ने इसे देख लिया। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह वीडियो किस जगह और किस समय का है।
विज्ञापन


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार हैकर हैं भाई हैकर हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दीदी हल्के में ले रही थीं सबको।" एक और यूजर ने लिखा, "कोई लाइटर जला दे तो सच में माहौल गर्म हो जाए पूरी तरह।" वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे खतरनाक भी बताया है। एक यूजर ने लिखा, "यह सब खतरनाक हो सकता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह सब शादियों में बैन होना चाहिए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें