Shocking Video: इन दिनों बेंगलुरु से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने हर किसी को चौंकाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों बेंगलुरु से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने हर किसी को चौंकाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा लाल रंग की एसयूवी कार के सनरूफ से बाहर खड़ा होकर सफर का आनंद ले रहा था। कार सड़क पर आगे बढ़ रही थी कि तभी कुछ देर बाद बाद अचानक एक हादसा हो जाता है। सड़क के बीच में बने लोहे के बैरियर से बच्चे का सिर जोर से टकरा जाता है। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा सीधे कार के अंदर जा गिरा और बेसुध हो गया। ये घटना बैंगलुरु के विद्या नारायणपुर इलाके की बताई जा रही है। इस घटना का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र करीब 6 से 8 साल के बीच हो सकती है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग लोग माता पिता की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि सनरूफ से बाहर खड़ा होना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे के बाद बच्चा बुरी तरह घायल है। वहीं जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसने कैप्शन में लिखा है - ये बहुत खराब पैरेंटिंग है। बच्चा सनरूफ का मजा ले रहा है लेकिन उन्हें ये नहीं पता ये गैर कानूनी और बहुत खरतनाक है।
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कमेंट में पैरेंटिंग को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - "क्या जरूरत है ऐसा दिखावा करने का", वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बच्चा बचा भी होगा।
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या कार चलाने वाले शख्स को ये दिखाई नहीं दे रहा था। सनरूफ वाली गाड़ी खड़े होकर झांकने के लिए नहीं है। कई बार गाड़ी जब ज्यादा गर्म हो जाती है तब इसको खोला जाता है।