फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सड़क पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी पहुंच जाती है शेरनी और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sat, 07 Jun 2025 04:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Sherni ka video:वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक फुटपाथ पर अपनी दरी बिछाकर सो रहा है। उसके पास चादर भी है। लेकिन शायद नींद में वो उसपर से हट गई है। कुछ देर बाद वहां से शेरनी गुजरती है।
विज्ञापन
सड़क पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी पहुंच जाती है शेरनी और फिर... - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sherni ka video: सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों के सड़कों पर घूमने के वीडियो सामने आते हैं। रात के अंधेरे में जंगली जानवर शिकार की तलाश में कभी-कभी रिहायशी इलाकों में चले आते हैं। शेर और तेंदुआ के शिकार करने के कई वीडियो वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक शेरनी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। 

विज्ञापन


शेर से पूरा जंगल तो क्या इंसान भी थर-थर कांपते हैं। ऐसे में जब रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर एक शेरनी आ जाए, तो क्या आपकी क्या प्रतिक्रिया क्या होगी? आप डर के वहां से भाग जाएंगे। लेकिन चैन से शो रहे शख्स के पास एक शेरनी पहुंच जाती है और उसकी प्रतिक्रिया ऐसी होती है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक फुटपाथ पर अपनी दरी बिछाकर सो रहा है। उसके पास चादर भी है। लेकिन शायद नींद में वो उसपर से हट गई है। कुछ देर बाद वहां से शेरनी गुजरती है। वहां घूमते हुए जब शेरनी की नजर शख्स पर पड़ती है, तो पास जाकर उसे कई बार सूंघती है। इतना सब होने के बाद भी युवक नींद में सोता रहा। ऐसा भी देखा जा सकता है कि युवक हिलता-डुलता भी नहीं है। शायद इसकी वजह से ही उसकी जान बच गई।
विज्ञापन




Viral Video: बंजी जंपिंग के लिए तैयार नहीं हो रही थी लड़की, स्टाफ ने किया ऐसे मोटिवेट, लोग बोले- भाई की बातें

वायरल वीडियो को एक्स पर @jpsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है, एक आदमी घर के बाहर सोया था। रात में एक शेरनी आई आदमी को सूंघी और सोची अरे यह तो इंसान है और चुपचाप चली गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काठियावाड़, गुजरात का है। 

Viral Video: सिलेंडर चोरी कर के ले जा रहा था चोर, नहीं उठा पाया वजन और गिर गया नाले में, वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि फुटपाथ पर शख्स दरी बिछाकर सो रहा है। अचानक से गली से एक शेरनी गुजरती है और निकल जाती है। इसके बाद वह दोबारा उस शख्स के पास आती है और उसे सूंघ कर चली जाती है। इस दौरान यह व्यक्ति इतनी गहरी नींद में था कि उसे शेरनी के आने का पता ही नहीं चला। सोशल मीडिया पर शेरनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें