फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shadi Ka Video: दुल्हन को गोद में उठाकर ले जाना चाहता था दूल्हा, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 28 Feb 2026 07:16 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के वीडियो देखने को मिलते हैं।अब इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  
विज्ञापन
दुल्हन को गोद में उठाकर ले जाना चाहता था दूल्हा, फिर हुआ कुछ ऐसा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shadi Ka Video: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक शादी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, जबकि कुछ इमोशनल करने वाला होते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरमाला का स्टेज सजा हुआ है। दूल्हा स्टेज पर खड़ा और दुल्हन नीचे खड़ी है। दूल्हा हंसते हुए दुल्हन को स्टेज पर लाने के लिए हाथ आगे करने के लिए कह रहा है, लेकिन वो अपना हाथ नहीं पकड़ा रही है। इसके बाद दूल्हा स्टेज से नीचे आ जाता है और फिर कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल, दूल्हा स्टेज से उतरकर दुल्हन को गोंद में उठाने की कोशिश करता है। वहां पर बड़ी संख्या में परिजन भी मौजूद है और दूल्हा-दुल्हन के बीच चल रही इस बातचीत को देखकर हंस रहे हैं। दूल्हा जैसे ही दुल्हन को गोंद में उठाकर सीढ़ियों से स्टेज पर जान लगता है, तो उसका पैर फिसल जाता और दुल्हल को लेकर गिर जाता है। इसके बाद वहां आसपास खड़े लोग दोनों को संभालते हैं। 
विज्ञापन




Israel-Iran War: क्या मचेगी भयानक तबाही? बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच, इस दावे से डर रही दुनिया

वायरल हुआ वीडियो 

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @hindugj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- जिंदगी मे इतना ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए। वायरल वीडियो को करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। 

USS Abraham Lincoln: क्या है यूएसएस अब्राहम लिंकन? जिससे अमेरिका ने ईरान पर किया भयानक आक्रमण

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- सही कहा जोश में होश नहीं खोना चाहिए। एक अन्य ने लिखा है- खुद पर विश्वास करो, लेकिन सीखने की गुंजाइश रखो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें