फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon: कैसा होगा सितंबर में मानसून? इन राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, ECMWF के अनुमान ने बढ़ाई चिंता

Thu, 13 Aug 2026 07:04 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Monsoon:  यूरोप के मौसम मॉडल यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने सितंबर में मानसून को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है। इस अनुमान के मुताबिक, सितंबर में मानसून कमजोर हो सकता है। 
विज्ञापन
कैसा होगा सितंबर में मानसून? इन राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट - फोटो : NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monsoon: मानसून को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सितंबर के महीने में मानसून कमजोर हो सकता है। यूरोप के मौसम मॉडल यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने ताजा अनुमान जारी किया है। इस अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। ECMWF ने सितंबर के लिए यह अनुमान जारी किया गया है। अगर ऐसा होता है तो खेती, जलाशयों और पानी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक मौसम मॉडल का अनुमान है। मौसम की स्थिति बदलने पर इसमें बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का सितंबर आखिरी महीने होता है। इस दौरान कई राज्यों में खरीफ फसलों के लिए आखिरी दौर की बारिश होती है। ऐसे में अगर इस महीने बारिश सामान्य से कम होती है, किसानों के लिए चिंता की बात है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा भी लगातार नए आंकड़ों और अलग-अलग मॉडल के आधार पर मॉनसून की स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। हाल के दिनों में कई मौसम एजेंसियों ने भी मॉनसून के दूसरे हिस्से में बारिश कम होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी अगस्त और सितंबर में देश के कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जारी किया है।

ECMWF मॉडल का अनुमान

यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स की दुनिया के सबसे भरोसेमंद मौसम मॉडल में गिनती है। यह मॉडल सैटेलाइट, मौसम केंद्रों, समुद्र और हवा से मिले लाखों आंकड़ों का विश्लेषण करता है और मौसम का अनुमान तैयार करता है। इसके ताजा मॉडल में पश्चिम, मध्य और उत्तर भारत के कई इलाकों को सबसे कम बारिश वाले वर्ग में शामिल किया गया है। इस पता चलता है कि इन हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


Alien on Mars: क्या मंगल पर रहते हैं एलियंस? लाल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी दरवाजा! नासा की नई तस्वीर से छिड़ी बहस

इन राज्यों में हो सकती है कम बारिश

मॉडल के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सितंबर के महीने में कम बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो खरीफ की फसल, जलाशयों के जल स्तर और पीने के पानी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।

Viral: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, देखकर लोगों के उड़े होश

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि लंबे समय के मौसम मॉडल सिर्फ संभावनाएं बताते हैं। सितंबर करीब के करीब आने पर नए मौसम सिस्टम और ताजा आंकड़ों के आधार पर अनुमान बदल भी सकते हैं। फिलहाल इसे शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जाना चाहिए। सितंबर के लिए आखिरी और ज्यादा सटीक जानाकरी आने वाले दिनों में आईएमडी और दूसरी मौसम एजेंसियों के नए पूर्वानुमानों से पता चलेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें