वैज्ञानिकों ने इन तस्वीरों को जोड़कर एक बड़ी तस्वीर बनाई है। इसमें चट्टान के बीच एक गहरे रंग की आकृति नजर आई है, जो कुछ लोगों को दरवाजे की तरह लग रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एलियन सभ्यता को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, नासा की तरफ से अभी तक ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं की गई है।
साल 2012 से क्यूरियोसिटी रोवर मंगल के गेल क्रेटर (Gale Crater) में काम कर रहा है। इस रोवर का मकसद यह खोज करना है कि क्या अरबों साल पहले मंगल पर ऐसा माहौल था, जहां छोटे-छोटे जीव रह सकते थे। इसी मिशन के दौरान रोवर माउंट शार्प की चट्टानों और मिट्टी का अध्ययन कर रहा है। इसी दौरान रोवर ने नई तस्वीरें ली हैं। रोवर जिस स्थान की जांच कर रहा था, उस जगह की चट्टानों की परतों का अध्ययन हो रहा है।
Viral Video: डूब रहा था कुत्ता, तभी शख्स ने फेंका गमछा, फिर आगे जो हुआ...देखें वीडियो
इन परतों से वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बहुत पहले मंगल पर हवा और पानी कैसे बहते थे। जब सभी तस्वीरों को जोड़कर देखा गया, तो एक जगह दरवाजे जैसी आकृति दिखी जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Viral: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, देखकर लोगों के उड़े होश
क्या है दावा?
यूएफओ से जुड़े दावे करने वाले एक शख्स का कहना है कि तस्वीर में नजर आ रही आकृति किसी दरवाजे की तरह है। यह दावा करने वाले शख्स का नाम स्कॉट सी. वारिंग है। उन्होंने दावा किया है कि यह लगभग 6.6 फीट ऊंची और 3.3 फीट चौड़ी हो सकती है। उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि यह माप कैसे निकाला है। सिर्फ देखकर किसी चीज का सही आकार बताना संभव नहीं है।
Viral Video: 6 महीने बाद सामने आया वंदे भारत स्लीपर का सच, व्लॉगर बोलीं- ट्रेन वाली वाइब ही नहीं आ रही
वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
नासा ने कहा कि अभी तक मंगल पर एलियन या किसी पुरानी सभ्यता का कोई पक्का सबूत नहीं मिले हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि हो सकता है कि यह आकृति चट्टानों के टूटने, दरार पड़ने और लंबे समय तक हुए कटाव की वजह से बनी हो, क्योंकि ऐसी आकृतियां धरती पर भी कई जगह देखने को मिलती हैं।