फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3860 लाख साल पुराने पेड़ों के जीवाश्म मिले, वैज्ञानिकों ने खोले कई राज

Sat, 21 Dec 2019 10:31 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्राचीन पेड़ों के जीवाश्म - फोटो : WILLIAM STEIN & CHRISTOPHER BERRY
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने न्यूयॉर्क के काहिरा शहर के पास एक परित्यक्त (छोड़ा हुआ) खदान में दुनिया के सबसे पुराने जंगल की खोज की है। यहां 3860 लाख साल पुरानी चट्टानों में कई प्राचीन पेड़ों के जीवाश्म मिले हैं। यह खोज धरती के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ये जीवाश्म मत्स्य युग के हैं, जो धरती पर 4190 से 3590 लाख साल पहले अस्तित्व में थे। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने यहां मिले पेड़ों के जीवाश्म के आधार पर यह दावा किया है कि उस समय पेड़ 65 फीट से भी ज्यादा ऊंचे हुआ करते थे। उनका कहना है कि करीब 32000 वर्ग फीट के क्षेत्र में पेड़ों के ये जीवाश्म मिले हैं। शोधकर्ताओं की टीम ने ने हडसन घाटी में कैट्सकिल पर्वत की तलहटी में बंद पड़ी खदान के 3,000 वर्ग मीटर के जंगल की मैपिंग भी की। बताया जा रहा है कि इन पेड़ों का जाल पेंसिल्वेनिया और उससे आगे तक फैला हुआ है। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, पेड़ों के ये जीवाश्म डेवोनियन काल के हैं। उस समय अधिकांश जीवन समुद्रों के अंदर ही था। ब्रिटेन के कार्डिफ विश्वविद्यालय में पैलियोबोटैनिस्ट (पेड़ों के जीवाश्म का अध्ययन करने वाले) क्रिस्टोफर बेरी कहते हैं कि काहिरा साइट बहुत खास है।
विज्ञापन


बेरी और उनके सहयोगियों ने पहली बार 2009 में इस जगह की खोज की थी और अभी भी वो यहां मौजूद जीवाश्मों का विश्लेषण कर रहे हैं। जीवाश्मों की कुछ जड़ों का आकार 15 सेंटीमीटर व्यास तक का और शाखाओं का घेराव 11 मीटर यानी 36 फीट तक फैला था। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब क्रिस्टोफर बेरी और उनके सहयोगियों ने एक प्राचीन जंगल का पता लगाया है। 19वीं शताब्दी में शोधकर्ताओं को काहिरा साइट से लगभग 40 किलोमीटर दूर न्यूयॉर्क के गिल्बोआ में एक जंगल का जीवाश्म मिला था, जो 3820 लाख साल पुराना बताया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें