इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल मिला है। यह इतना बड़ा है जिसकी कल्पना शायद ही आपने कभी की हो। जानकारी के मुताबिक, यह फूल चार वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस फूल का नाम रेफलिसिया बताया जा रहा है और यह अब तक दर्ज रेफलिसिया फूलों में सबसे बड़ा है।