फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinosaur: क्या उड़ सकते थे डायनासोर? मिला करोड़ों साल पुराना जीवाश्म, 4 पंखों का रहस्य जान हैरत में वैज्ञानिक

Mon, 08 Jun 2026 06:26 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dinosaur Fossil: वैज्ञानिकों ने एक ऐसे डायनासोर के जीवाश्म की खोज की है, जिसके चार पंख थे। इस खोज ने वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वो इसके चार पंखों के रहस्य को जानकर हैरान हैं। 
विज्ञापन
क्या उड़ सकते थे डायनासोर? मिला करोड़ों साल पुराना जीवाश्म - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dinosaur Fossil: वैज्ञानिकों ने चीन में एक डायनासोर के जीवाश्म की खोज की है। इस खोज ने दुनिया हैरान कर दिया है और वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। चीन के शोधकर्ताओं ने जिस डायनासोर की खोज की है, उसके दो नहीं बल्कि चार पंख थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि खोज से इस रहस्य का कि धरती पर जीवों ने कैसे उड़ना शुरू किया पता चल सकता है। 

विज्ञापन


चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जीवाश्म छोटे और पंखों वाले डायनासोरों के ग्रुप ड्रोमियोसॉर्स का है। यह वेलोसिराप्टर ग्रुप से भी जुड़ा था। डायनासोर की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसके आगे के पैरों के साथ-साथ पीछे के पैरों पर भी लंबे पंख थे, जिससे चार पंखों जैसी संरचना बनती थी। 

क्या करते थे चार पंख? 

शोधकर्ता चार पंखों को लेकर मानते हैं कि यह डायनासोर अभी के पक्षियों की तरह आसमान में लंबी उड़ना नहीं भर पाता होगा। लेकिन चांर पंख उसी एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाने में मदद करते होंगे।  साथ ही नीचे आते समय खुद को संभालने और हवा में अपना संतुलन बनाने में मददगार साबित होते होंगे। जंगलों में दिशा बदलने और खुद को गिरने से बचाने के लिए यह डायनासोर अपने सभी का इस्तेमाल स्टीयरिंग की तरह करता था। 
विज्ञापन


Solar Storm: क्या है सौर तूफान? पृथ्वी से टकराएगा, नासा ने जारी की चेतावनी

डायनासोर के रहस्य और विकाश को समझने के लिए चीन दुनिया का सबसे बेहतरनी देश बना गया है। चीन में करोड़ों साल पुराने जीवाश्म सुरक्षित मिले हैं।  इनमें डायनासोर के पंख, त्वचा के निशान और सॉफ्ट टिश्यू तक साफ दिखे हैं। 

El Nino Alert: दुनिया बन जाएगी जलती भट्ठी, अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी

नई खोजों की वजह से दुनिया मानने लगी है कि डायनासोर सिर्फ रेंगने वाले विशाल जीव नहीं थे, बल्कि उनमें से कई में रंग-बिरंगे पंख थे और वे वर्तमान के पक्षियों के पूर्वज थे। एनाल्स ऑफ कार्नेगी म्यूजियम में यह शोध प्रकाशित हुआ है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें