फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Video: इस काले सांप के काटने से तुरंत मर जाता है इंसान? वीडयो हुआ वायरल, आखिर क्या है इसकी सच्चाई

Mon, 08 Jun 2026 05:58 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Krait Snake Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने दावा किया है कि इसमें दिखने वाला सांप काॅमन करैत है और इसके काटने से इंसान की तुरंत मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
क्या इस काले सांप के काटने से तुरंत मर जाता है इंसान? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Krait Snake Video: सोशल मीडिया पर काले रंग के धारीदार सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस सांप के बारे में वीडियो बनाने वाले शख्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसके बारे में जानकर लोग हैरान हैं। शख्स ने काले रंग के चमकदार और पतली सफेद धारियों वाले सांप का नाम करैत बताया है। शख्स का दावा है कि यह साप रात में हमला करता है। साथ ही उसका यह भी कहना है कि इस काटने से इंसान की तुरंत मौत हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर उसकी बातों में कितनी सच्चाई है। 

विज्ञापन


शख्स ने सांप को दिखाते हुए कहता है कि आपको गर्मियों में ऐसा सांप दिखाई दे, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि यह करैत सांप है। यह रात में ही निकलता है। शख्स का कहना है कि यह सांप दिन में आराम करता है और रात में निकलता है। इस सांप की पहचना है कि यह काले रंग का होता है और इसके शरीर पर सफेद धारियां बनी होती है। इसकी लंबाई जितनी बड़ी है, उतना काॅमन करैत का नहीं होता है। 

वीडियो में शख्स ने कहा कि यह सांप सोते हुए इंसान को ही काटता है। आगे कहता है सि सांप के दांत छोटे होते हैं। इसलिए इसके काटने पर पता नहीं चलता है और इंतान तुरंत मर जाता है। हालांकि, वीडियो में दिखने वाला सांप के बारे में amarujala.com पुष्टि नहीं करता है कि यह एक करैत सांप ही है। आज हम आपको करैत जुड़ कुछ खास बातें बताते हैं। 
विज्ञापन


Solar Storm: क्या है सौर तूफान? आज पृथ्वी से टकराएगा, नासा ने जारी की चेतावनी

आखिर क्या है सच्चाई? 

अक्सर करैत सांप रात में इंसान को काटता है। यह सांप काटता है, तो मधुमक्खी के काटने जैसा एहसास होता है और जिस जगह पर काटता वहां सूजन आ जाती है। इसके साथ ही मच्छर के काटने जैसा निशान दिखाई देता है। कुछ देर बीतने पर पेट में जलन, आंखों में भारीपन और धुंधला दिखने जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में थोड़ा सी लापरवाही से इंसान की जान जा सकती है। अगर यह सांप काटता है, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाना चाहिए। 




El Nino Alert: दुनिया बन जाएगी जलती भट्ठी, अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी

करैत सांप बारिश के दिनों में अधिकतर काटता है। यह रात के समय में सक्रिय होता है, क्योंकि यह उस समय शिकार के लिए निकलता है। इस सांप को इंसान की गर्मी पसंद होती है। यह चुपके से बिस्तर में घूस जाता है और दबने पर काट लेता है। इस सांप के काटने के लक्षण कुछ समय बाद दिखना शुरू होते हैं। इस सांप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह सांप काले और भरे रंग का होता है। इसके शरीर पर सफेद धारियां बनी होती हैं। हालांकि, यह दावा गलता है कि इस सांप के काटने से इंसान तुरंत मर जाता है। 

Viral Video: अमेरिका में भिंडी की कीमत जान घूम गया भारतीय शख्स का दिमाग, देखें वीडियो

करैत सांप के जहब न्यूरोटोक्सिन होता है, जो नसों और मांसपेशियों के बीच सिग्नल में बाधा पैदा करता है। यह काट लेता है, तो लोगों के पास बचने का समय होता है। अगर यह सांप का काटता है, तो तुंरत नजदीकी अस्पताल जाना चाहिए। कई लोगों ने भी वीडियो में बताई गई बातों से सहमत नहीं है। उनका कहना है कि वीडियो में बताई गई हर बात सच नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें