वैज्ञानिकों ने दूसरी दुनिया की कर ली खोज?
- फोटो : Adobe Stock
Science News: क्या पृथ्वी के अलावा भी ब्रह्मांड में कहीं और जीवन संभव है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं। ब्रह्मांड में एकमात्र पृथ्वी ऐसा ग्रह है, जहां पर जीवन मौजूद है। हालांकि, अनगिनत तारों और उनकी परिक्रमा कर रहे अरबों-खरबों ग्रहों के बीच क्या किसी ग्रह पर जीवन जीना संभव है? अब इस खोज के दौरान वैज्ञानिकों को एक उम्मीद नजर आई है। खगोलविदों ने एक पृथ्वी जैसे ग्रह की खोज की है, जहां जीवन की संभावना है। यह ग्रह पृथ्वी से सिर्फ 20 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को HD 20794 d नाम दिया है। यह ग्रह हमारे सूर्य के समान एक तारे का चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह ग्रह भी कुछ हद तक पृथ्वी से मिलता-जुलता हो सकता है। इन्हीं संभावनाओं की वजह से वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को 'सुपर अर्थ' की श्रेणी में रखा है।
कहां पर है ग्रह?
वैज्ञानिकों ने बताया है कि HD 20794 d अपने तारे की 647 दिनों में एक परिक्रमा करता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह अपने तारे के 'हैबिटेबल जोन' में स्थित है। हैबिटेबल जोन किसी भी तारे के चारों ओर का वह क्षेत्र है, जहां पर तापमान इतना अनुकूल होता है कि ग्रह की सतह पर पानी तरल रूप में मौजूद रह सकता है। यह हर किसी को पता है कि जहां पर पानी होता है, वहां पर जीवन की संभावनाएं प्रबल होती हैं।
Science News: पृथ्वी की तरफ आ रही है ये बड़ी आफत, जानिए क्या भारत पर भी है खतरा?
स्पेन के इंस्टिटूटो डी एस्ट्रोफिसिका डी कैनारियास (IAC) और यूनिवर्सिडाड डे ला लगुना (ULL) के खगोल वैज्ञानिकों ने इस अहम खोज की पुष्टि की है। कई साल से वैज्ञानिक HD 20794 नामक तारे का अध्ययन कर रहे थे। यह हमारे सूरज से थोड़ा छोटा है। इससे पहले भी वैज्ञानिकों ने इस तारे के चारों ओर दो अन्य 'सुपर अर्थ' ग्रहों की खोज है।
Operation Sindoor: भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से खौफ में पाकिस्तानी, गूगल पर खोज रहे- क्या होता है सिंदूर?
HD 20794 d का द्रव्यमान पृथ्वी से करीब 6 गुना अधिक है। इसकी कक्षा मंगल ग्रह की कक्षा से थोड़ी बड़ी है, क्योंकि यह अपने तारे का 647 दिनों में एक चक्कर लगाता है, जो मंगल के सूर्य के चारों ओर घूमने के समय से सिर्फ 40 दिन कम है। दो दशकों के शोध के बाद वैज्ञानिकों ने यह खोज की है। प्रतिष्ठित खगोल विज्ञान पत्रिका एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में यह शोध प्रकाशित किया गया है।