फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा विमान जो देगा बादलों में तैरने का अनुभव

Tue, 11 Nov 2014 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान की दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ती जा रही जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की गई होगी।
विज्ञापन


अभी तक आपको ऐसे विमानों में सफर करने का मौका मिला था जिसमें आप खिड़कियों के माध्यम से दुनिया के एक हिस्से को देख सकते हैं। लेकिन अब खोजी इंसान इतने में ही संतुष्ट नहीं है।

ब्रिटेन की एक कंपनी कुछ ही वर्षों में दुनिया के सामने ऐसे विमान लाने जा रही जिसमें यात्रा करने वाला हर व्यक्ति विमान के चारों ओर मौजूद बादलों को देख पाएगा। विमान के चारों ओर की दुनिया को निहार पाएगा।
विज्ञापन


एचटी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ वर्षों में आने वाले इस विमान में अधिकतम बॉडी कांच ही होगी। यह विमान इतना खुला होगा कि इसमें बैठने वाले यात्रियों को बादलों में तैरने जैसा अनुभव होगा। इतना ही नहीं इस विमान का डिजाइन और इसके फीचर भी बेहद अलग होंगे।
विज्ञापन

जल्द आएगा विंडोलेस विमान

विमान बनाने वाली कंपनी ने इस विमान को विंडोलेस विमान नाम दिया है। इस विमान की सबसे बड़ी खूबी यह होगी कि इस में बैठा व्यक्ति विमान के चारो ओर मौजूद दुनिया का नजारा देख सकेगा।

विमान में बैठे व्यक्ति को चारों ओर की दुनिया दिखे इसके लिए सीट के बगल की दीवारें और सीलिंग का एक बड़ा भाग पारदर्शी और बहुत ही पतले कांच का बना होगा। विमान के इतने बदलाव के बाद कोई भी आसानी से विमान के बाहर का विहंगम दृश्य देख सकेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, विंडोलेस विमान को सेंटर फॉर प्रोसेस इनोवेशन, लंदन की ओर से तैयार किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार इस कथित विमान का निर्माण आगामी दस वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।

विमान में ईंधन की कम खपत भी एक खूबी इसलिए होगी क्योंकि नए डिजाइन से इसका वजन भी कुछ प्रतिशत तक कम हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें