फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई दुनिया की सबसे बड़ी किडनी, नवजात बच्चे बराबर बड़ी!

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि ये किडनी आम किडनी से लगभग 20 गुना ज्यादा बड़ी थी। उन्होंने कभी अपने डॉक्टरी करियर में इतनी बड़ी किडनी नहीं देखी थी।डेली मेल के मुताबिक नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी किडनी को सुभाष यादव(बदला हुआ नाम)के शरीर से निकाला गया।सुभाष क्रॉनिक रीनल फेलयर के शिकार थे। वो पेट, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब से खून और तेज बुखार रहने जैसे कई मुसीबतों से काफी परेशान थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वजन ने तोड़ डाला रिकॉर्ड

किसी को नहीं पता था कि उनके बदन के अंदर ही एक इतनी बड़ी किडनी बन रही है जो किसी गर्भ में पल रहे नौ महीने के बच्चे की तरह होगी।


बता दें कि गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे बड़ी किडनी होने का रिकॉर्ड महाराष्ट्रा के धुले में रहने वाले एक आदमी के नाम था। उसकी किडनी का वजन 2.15 किलो ‌था। डॉक्टरों ने कहा कि सुभाष की दोनों किडनियों में जबरदस्‍त इंफेक्‍शन हो गया था। उसे ना निकालने का मतलब था सुभाष की जान को जाने देना।उसे ऑपरेट करने में डॉक्टरों को तीन घंटे का वक्त लग गया। अब पेशेंट ठीक है और किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें