फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है पहला 'रोबोट पत्रकार', 1 सेकेंड में लिखता है 300 शब्द

Tue, 02 May 2017 02:05 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है और आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी तेजी से हर क्षेत्र में अपना विस्तार कर रही है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी ने पत्रकारिता में भी एक नया मुकाम हासिल किया है क्योंकि अब आ चुका है दुनिया का पहला रोबोट पत्रकार। इस रोबोट पत्रकार का नाम रखा गया है Xiao Nan जिसका अविष्कार किसी चमत्कार से कम नहीं है। 
विज्ञापन


पढ़ें... जब आदमी के गले में मिले हजारों पिन, एक्स रे देख सबके उड़ गए होश  

रोबोट पत्रकार

दरअसल चीन ने हाल ही में एक ऐसा रोबोट पत्रकार विकसित किया है जो मात्र 1 सेकेंड में करीब 300 शब्दों का लेख बहुत ही आसानी से लिखने में सक्षम है। इस रोबोट द्वारा लिखा गया लेख चीनी मीडिया में ‘सदर्न मेट्रोपोलिस डेली’ में भी छापा जा चुका है। चीन द्वारा इस रोबोट का परीक्षण काफी सफल रहा जिसमें इस रोबोट ने सिर्फ 1 सेकेंड में 300 शब्दों का लेख बिना किसी गलती के बड़ी ही आसानी से लिख दिया। 

पढ़ें..  फेरे लेते समय ही दूल्हे ने रखी ऐसी मांग, दुल्हन हुई बेहोश...
विज्ञापन

1 सेकेंड में 300 शब्दों का लेख

इस रोबोट द्वारा लिखा गया लेख वसंत उत्सव के समय यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ के बारे में था। जब से चीन ने इस रोबोट पत्रकार को पेश किया है तब से यह पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया है। इसके बारे में यहां तक कहां जा रहा है कि यह रोबोट हर प्रकार की खबरें लिखने में माहिर है। यह रोबोट ना सिर्फ खबरें लिखने में सक्षम है बल्कि उन पर चर्चा भी करने में सक्षम है।

पढ़ें.....​यहां काट दी जाती है महिलाओं की अंगुलियां, जाने इसकी सच्चाई  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें