ऐरिजोना में रहने वाली मारसी डी कैरो को पेट का कैंसर था। उन्हें इस बात का पता भी था उसके पेट में ट्यूमर बढ़ता ही चला जा रहा था।
मिरर में छपी खबर के मुताबिक रुपयों की कमी के कारण वो अपना इलाज नहीं करा रही थी। पेट के ट्यूमर का नाम लिपोसारकोमा था जो मारसी के पेट के अलावा किडनी और गॉल ब्लैडर में भी फैल गया था।
21.5 किलो का ट्यूमर इतना बढ़ चुका था कि मारियो को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी। वो पेट के भारीपन और भयंकर दर्द से भी परेशान थी।