दुनिया में करोड़ों लोग गंजेपन से परेशान रहते हैं। विग लगाना या फिर गंजे होकर घूमना, दोनों ही स्थितियां ऐसी हैं जो उन्हें शर्मनाक लगती हैं।
लेकिन डेली मेल के मुताबिक कैलीर्फोनिया की एक कंपनी ने एक ऐसे जादुई हेलमेट का आविष्कार कर लिया है जो गंजे लोगों के बाल उगा सकती है और बाल बढ़ने की स्पीड भी अच्छी कर सकती है।
कंपनी दावा करती है कि इससे गंजे लोग अपने असली बाल वापस पा सकते हैं। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इस हेलमेट को पहनकर कुद देर बैठने से बाल न सिर्फ तंदरूस्त होते हैं बल्कि चमकदार और मोटे भी।