फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक्सीडेंट के बाद छिलके सा उतर आया सिर...हिम्मत हो तो ही देखें!

विज्ञापन
विज्ञापन
इस औरत को क्या पता था कि उस दिन चिकन फार्म में जाना उसके लिए वो दिन लेकर आएगा जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन


इस जैसा एक्सीडेंट शायद ही किसी ने कभी देखा होगा। मिरर में छपी खबर के मुताबिक चीन के लियाओनिंग प्रांत में रहने वाली एक महिला अपने चिकन फार्म में गई थी। लियाओनिंग प्रांत चीन के नॉर्थईस्ट इलाके में है।

उनका घर चिकन फार्म से ही चलता है, इसलिए उस दिन वो अकेले ही चूजों और मुर्गियों के दानें का इंतजाम कर रही थी। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उसे मौत के कगार पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन


जैंग लैंग नाम की इस औरत के बाल लंबे थे और उस दिन वो खुले बालों के साथ ही दाना देने का काम कर रही थी।

अटक गए बाल

आपको जानकर हैरानी होगी कि चिकन फार्म में बगल में ही फीडिंग मशीन चल रही थी। उसने एक झटके में जैंग के बालों को खींच लिया। बाल खिंचते ही वो चिल्लाई।

लेकिन, वो चलती मशीन के आगे बाल फंसे होने के कारण बेबस थी और उसके बाल बस फंसे ही चले जा रहे थे। झटके भर में ही मशीन ने उसकी खोपड़ी के ऊपर की चमड़ी पूरी तरह से उतार ली।

‌इस चमड़ी में उसके बाल, गले, माथे और यहां तक के आंख के भौंए तक की चमड़ी उतर आई। वो दर्द से जोरों से कराह ही रही थी कि वहां मौजूद उसके परिवार वाले दौड़ कर उसके पास पहुंचे। उन्हें लगा कुछ तो गड़बड़ है। जैंग ने चिल्लाया है।

ले गए अस्पताल

जैंग को देखते ही जैसे उनके होश फाक्ता हो गए। वो समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिरकार एक फीडिंग मशीन उसकी ये हालत बना सकता है। जैंग के परिवारवाले उसे फौरन अस्पताल ले गए।

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने जब जैंग की हालत देखी तो वो ऐसे एक्सीडेंट के केस को देखकर दंग रह गए। उनके मुताबिक उन्हें जैंग नहीं बल्कि खून से भरा हुई बॉल मिला था।

उनकी जिम्मेदारी थी उसकी छिलके से उतर आई चमड़ी को वापस सिर में अटैच करना जो उस वक्त नामुमकिन सा लग रहा था। आप मानेंगे नहीं, लेकिन तब भी जैंग को होश में थी और बोल रही थी कि उसे ऐसा अहसास हो रहा है मानो उसके ऊपर आग की लपटें जल रही हों।

विज्ञापन

हुई सर्जरी

जैंग की सर्जरी शुरू हुई। उसके स्कैल्प को वापस जोड़ने की पूरी कोशिश भी चालू हुई। इसके लिए सबसे पहले डॉक्टरों ने एक तरफ जैंग को बेहोश किया और दूसरे तरफ उसके छिलके जैसे स्कैल्प से सारे लंबे बाल हटा दिए।

इसके बाद उन्होंने स्कैल्प पर ही माइक्रोस्कोप की मदद से टूटे और कटी हुई धमनियों को जोड़ा। घंटों तक ये काम चला। इसके बाद जब उन्हें लगा कि अब ये स्कैल्प वापस सिर में लगा डालने के लिए ठीक है, तो उसे जैंग के सिर में अटैच कर दिया।

अभी जैंग की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका सिर नॉर्मल होने में अभी कुछ दिनों का वक्त और लगेगा। वहीं दूसरी ओर जैंग के परिवरवालों ने डॉक्टरों और भगवान का शुक्रियादा किया है।

ऐसी ही और हैरतअंगेज मेडिकल सांइस से जुड़ी खबरों को पढ़ना चाहते हैं, तो बस क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें