अगर आपको ये तस्वीर किसी नए हेयरस्टाइल की लग रही है तो आप गलत हैं। थोड़ी डरावनी और अजीबोगरीब सी दिखने वाली ये चीज असल में गुब्बारे हैं।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक इंगलैंड के लिंकन में रहने वाली नौ साल की छोटी सी बच्ची जेसिका ब्रेट को बचपन से ही सिर पर बड़ा सा मस्सा था।
ये मस्सा इतना बड़ा था कि जेसिका के आधे सिर का ढक लेता था। जेसिका के पापा-मम्मी को सर्जनों ने बताया कि अगर वो मस्सा नहीं हटाया जाएगा तो उसे कैंसर हो सकता है।
निकाला नया उपचार
डॉक्टरों ने बताया कि अगर जेसिका के बर्थमार्क को नहीं हटाया गया तो बाद में वो कैंसर बन जाएगा। इससे बचने के लिए उन्होंने एक उपचसर निकाला।
उन्होंने जेसिका के सिर के अंदर एक खास तरह के कई गुब्बारे रूक-रूक कर डाले। उनका कहना था कि ऐसा करने से बच्ची के सिर जगह-जगह से स्ट्रेच होगा। सिर की चमड़ी स्ट्रेच होने के बाद मस्से को आसानी से हटाया जा सकता है।
फिर क्या था, कई महीनों तक डॉक्टरों ने एक-एक करके मस्से को हटाया और उसे पूरी तरह से ठीक किया।
जेसिका बड़ी ही निडर
ये उपचार का ऐसा तरीका था जिससे कराने में किसी के भी हाथ-पांव फूल जाएं। लेकिन जेसिका जैसी नन्ही बच्ची ने एक भी बार डरने जैसा कोई भाव नहीं दिया।
उसके माता-पिता अपनी बेटी से इतनी हैरत में थे कि कितनी आसानी से उसने ट्रीटमेंट में पूरा साथ दिया और खुश रही।
यही नहीं गुब्बारे का सिर के अंदर प्लांट किया जाना उसने लिए किसी नए हेयरस्टाइल जैसा था जिसे देखकर वो बार-बार खुश होती थी।
उसने ये कई जूड़ों जैसा लगता था। इस तरह के ऑपरेशन में छह महीने का वक्त लगा। जेसिका को अपने बालों का सफाया करवाना पड़ा लेकिन वो जान बच जाने की खुशी से काफी खुश है।