हमें हल्का सा पीठ दर्द या फिर गले की जकड़न एकदम परेशान करके रख देता है।
सोचिए, क्या होता होगा इस 15 साल के बच्चे का हाल जो अपनी अत्यधिक ऊंची गर्दन से खासा परेशान रहता है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक फू वेंगुई चीन के बीजिंग में रहता है और अपनी अत्यधिक ऊंची गर्दन से जाना जाता है।
वो अपने इस अजीब से मेडिकल कंडिशन से भी परेशान रहता है।
इतनी लंबी गर्दन उसे हर वक्त पीठ और गले के दर्द देती है। ये दर्द कभी-कभी इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उसे चलने-फिरने से लेकर खाने-पीने में भी दिक्कत आती है।
मिले डॉक्टर से
अपनी इस अजीबोगरीब बीमारी के बारे में जानने और उसके इलाज के लिए फू के पिता फू गेंगयू उसे डॉक्टर के पास लेकर गए।
डॉक्टरों ने फू का इलाज किया और बताया कि उसे कंजेनिटल स्कोलियोओसिस नाम की बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि आम इंसान की गर्दन में 7 वर्टिब्रेट होते हैं लेकिन फू की गर्दन में 10 हैं।
इस वजह से उसकी गर्दन इतनी ऊंची है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि लंबी गर्दन लड़के के रीढ़ पर प्रेशर डालती है और इसलिए उसे पीठ दर्द की भी शिकायत रहती है।
मामले को ठीक से बताते हुए डॉक्टरों ने बताया कि फू को स्पाइल डीफॉरमिटी है। वो ठीक तरह से नहीं बन पाई है। इसके साथ ही फू अबनॉर्मल चेस्ट फ्रेम का भी शिकार है।
होगी सर्जरी
ज्यादा मांसपेशियां को छोटे से शरीर में फिक्स होने में दिक्कत होती है। इसलिए वो अंदर से मुड़ा हुआ है।
फू के केस को देखते हुए डॉक्टरों ने फू के पिता को कहा है कि सर्जरी के बाद से इस प्रॉब्लम से छुट्टी मिल सकती है।
फू और फू के पिता सर्जरी से खुश हैं। उनका कहना है कि अगर एक सर्जरी से फू की जिंदगी सामान्य हो सकती है, तो वो ऐसा करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
उसकी सर्जरी के लिए बीजिंग की एक चैरिटी ने मदद करने की बात कही है। ऐसा होते ही फू बिल्कुल ठीक हो जाएगा।
वीयर्ड मेडिकल कंडिशन के और भी किस्से पढ़ना चाहते हैं, तो बस क्लिक करें