अगर आप आने वाले जमाने की बोट की बात के बारे में सोच रहें हैं तो कुछ अलग होगा। सिऐटल बेस्ड कंपनी क्लियर ब्लू हवाई ने कयाकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट के लिए अब पारदर्शी बोट बनाने का डिजाइन पेश किया है।
डेली मेल के मुताबिक बहुत ही स्टाइलिश सी दिखने वाली ये कयाक इसे चलाने वाले को मरीन लाइफ को पूरी तरह से देखने का मौका देगी। आमतौर पर, बोट चलाने वाला ये नहीं जान पाता है कि उसके बोट के नीचे क्या है। लेकिन इस लाइट-वेट कयाक में आपको पानी के नीचे की जिंदगी भी दिखेगी।
ये एक पॉलीकारबोनेट मटीरियल से बना है। इस मटीरियल को जेट कैनोपीज और बुलेटप्रूफ ग्लास बनने में इस्तेमाल किया जाता है।