आजकल सोशल मीडिया पर छह पैरों वाले मकड़ी रोबोट का वीडियो वायरल हो रहा है। देखने पर पहली बार में यह डरावना लगता है। इसे देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे किसी हॉलीवुड फिल्म का कोई डरावना रोबोट बाहर आ गया हो।
विज्ञापन
2 of 3
de
एक ब्रिटिश इंजीनियर द्वारा बनाए गए इस विशाल रोबोट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। मेंटिस नाम का यह रोबोट नौ फीट दो इंच ऊंचा और 16 फीट छह इंच लंबा है। यह दुनिया का पहला रोबोट है, जिसके छह पैर और दो टन वजन है। इस रोबोट में बैठकर अथवा रिमोट से इसे चलाया जा सकता है।
इसमें 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन लगा है। हालांकि इस रोबोट की सफल टेस्ट ड्राइव 2012 में ही कर ली गई थी। हेम्पशायर, इंग्लैंड के रहने वाले इंजीनियर मैट डेंटन को इसे बनाने में करीब तीन साल लगे।