साल 2003 में 38 साल के ऐलन पैपेक के पेट का ऑपरेशन हुआ था। उन्हें पेट में अल्सर होने की शिकायत थी।
मेट्रो के मुताबिक लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस पेट के दर्द से छुटकारा पाने के लिए वो ऑपरेशन करवा रहें हैं, उसके होने के बाद उनकी जिंदगी और भी ज्यादा मुसीबत में पड़ जाएगी।
ऑपरेशन भी हो गया लेकिन उसके बाद भी ऐलन के पेट दर्द की शिकायत नहीं गई। उन्हें हमेशा थकान, पेट दर्द और अन्य तरीके के हेल्थ प्रॉब्लम्स रहते थे। वो समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।