फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका बच्चा जल्दी नहीं सोता, तो पढ़िए ये जादुई किताब

Mon, 17 Aug 2015 11:30 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीडन के मनोवैज्ञानिक कार्ल जोहन फोरसेन ऐरलीन ने एक ऐसी किताब बनाने का दावा किया है कि जिसकी कहानी सुनते ही शरारती बच्चों को झट से नींद आ जाएगी। छब्बीस पन्नों की इस किताब का नाम है 'द रैबिट हू वॉन्ट्स टू एस्लीप'।
विज्ञापन


इस चमत्कारी किताब में रॉजर नाम के एक खरगोश, नींद वाले घोंघे और जम्हाई चाचा की कहानी इस ढंग से लिखी गई है कि उसे सुनते वक्त बच्चों को नींद आ जाती है।
विज्ञापन

शरारती बच्चों को ध्यान में रखकर लिखी गई किताब

किताब में ये भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि जब भी बच्चों के मॉम-डैड कहानी पढ़े तो इसे पढ़ते वक्त अपने हाव-भाव नींद वाले कर लें, कहानी पढ़ते वक्त बीच-बीच में जम्हाई लेते रहें।

ऐसा करने से माहौल नींद वाला हो जाएगा और बच्चों कहानी सुनते-सुनते कब नींद के आगोश में चले जाएंगे आपको पता भी नहीं चलेगा।

मनोबैज्ञानिक ऐरलीन बताते हैं कि ऐसा तकरीबन हर घर में होता है जब बच्चों को सुलाने में दिक्कत आती है। इस किताब को बनाने का मकसद इतना था कि अक्सर अपने शरारती बच्चों से परेशान रहने वाले पैरेंट्स को समस्या से निजात मिल सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें