फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष विज्ञान में बड़ी छलागं, नासा ने प्लूटो पर संभावित बादलों का पता लगाया

Thu, 20 Oct 2016 06:24 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नासा के न्यू होराइजन मिशन ने प्लूटो पर संभावित बादलों के धब्बे होने का पता लगाया है। यह दर्शाता है कि इस बर्फीले बौने ग्रह पर मौसम विज्ञानियों की कल्पना से ज्यादा जटिल हो सकते हैं। अमेरिका में दक्षिणपश्चिम शोध इंस्टीच्यूट के प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर आलन स्टर्न ने कहा, ‘हम न्यू होराइजन के आगे की खोजों को लेकर उत्तेजित हैं और इसके बारे में प्लूटो फ्लाइबाइ डेटा से हम और तथ्यों की खोज में लगे हैं।’ 
विज्ञापन


जुलाई 2015 में स्पेसक्राफ्ट द्वारा ली गई इमेज के परीक्षणों के बाद वैज्ञानिकों ने प्लूटो पर बादल होने की पुष्टि की है। स्टर्न ने कहा, ‘प्लूटो की जटिल बहुस्तरीय वातावरण धुंधला है और ज्यादातर बादलों के फ्री होने से प्रकट होता है। अगर ये बादल हैं तो इसका मतलब है कि प्लूटो पर मौसम हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा जटिल है।’ 

पिछले साल अंतरिक्ष में गए नासा के न्यू होराइजन स्पेसक्राफ्ट से मिले डाटा पर काम कर रहे विज्ञानियों ने कैलिफोर्निया के पासादेना में नए रिजल्ट सामने रखे हैं। इन नतीजों में वो इमेज भी शामिल हैं, जिसमें प्लूटो पर चमकीले धब्बे दिख रहे हैं, जो तैर रहे बादल भी हो सकते हैं। ये धब्बे फैले हुए हैं और ये सूर्य की रोशनी को नहीं रोक रहे हैं। न्यू होराइजन स्पेस क्राफ्ट पृथ्वी से करीब 5.5 बिलियन किमी दूर है और प्लूटो से करीब 540 मिलियन किमी आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें