फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उठाया, पटका औऱ पेट में सींग घुसाकर ले ली जान

Mon, 11 Jul 2016 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विक्टर बेरियो को सांड मारता हुआ - फोटो : dailymail
विज्ञापन
स्पेन के मशहूर बुलफाइटर विक्टर बेरियो की रिंग में गेम के दौरान सांड ने सींग मार कर हत्या कर दी। 29 वर्षीय विक्टर एक अवॉर्ड विनिंग बुलफाइटर थे। जब सांड ने उनके पेट में सींग मारा तो वह जमीन पर गिर गए इसके बाद सांड ने उनपर हमला भी किया जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विक्टर को हालांकि अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्ट उनको बचा नहीं पाए। जिस वक्त यह घटना हुई विक्टर की बीवी राकेल सेंज भी अन्य दर्शकों की तरह ही मैच देखने आईं थीं। इस घटना के बाद राकेल गहरे  सदमें में हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रेजॉय ने भी बुलफाइटर विक्टर बेरियो को श्रद्धांजलि दी।

इस सदी में स्पेन में किसी भी बुलफाइटर की मौत नहीं हुई थी। ईस्टर्न स्पेन के टेरुयेल टाउन के एरागोन में में चल रहे इस खेल में बुल ने विक्टर को सींग से एक जोरदार धक्का मारा जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर गए और यही उनकी मौत का कारण भी बना।.......यहां जो वीडियो आप देखेंगे यह आपको विचलित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें