फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे खतरनाक ट्यूमर, हिम्मत हो तो ही देखें!

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जैसा देखने से ही लग रहा है, ये आदमी मेडलंग नाम की दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक इस वजह से उसके मुंह के नीचे चारों तरफ एक ट्यूमर निकल आया और फिर वो समय के साथ बढ़ता ही चला गया।

सालों बाद तो ऐसे हालात हो गए कि उसका ट्यूमर का वजन लगभग सात किलो का हो गया जिससे उसे अपने मुंह के नीचे हर सामय एक भार जैसा लगने लगा।

हर काम करना मुश्किल

स्लोवाकिया में रहने वाले स्टीफन जोलिक के मोटे ट्यूमर समय के साथ इतने बढ़े कि एक कान से दूसरे कान और उनकी ठुड्डी के भी नीचे पहुंच गए।

उनकी स्थिलि ऐसी गंभीर हो गई कि सूजन के वजह से हर वक्त उनके चेहरे में दर्द बना रहता और उन्हें सड़कों पर हर समय घूरने वालों की कमी नहीं रहती।

आखिरकार, स्टीफन इगोर हमोला नाम के एक सर्जन के पास गए जिन्होंने स्टीफन के ट्यूमर की जांच कि और उन्हें ऑपरेट करने को कहा।
विज्ञापन

अब जिंदगी में आया चैन

स्टीफन ट्यूमर हटवाने के लिए ऑपरेशन करवाने को तैयार हो गए।
डॉक्टर ईगोर ने स्टीफन का पांच घंटों तक ऑपरेशन किया।

लेकिन इस ऑपरेशन ने तो जैसे उनकी जिंदगी बदल कर रख दी। ऑपरेशन के बाद उन्हें अपने सात किलो के ट्यूमर से बहुत हद तक राहत मिली है।

उनका ट्यूमर पूरी तरह से तो नहीं लेकिन काफी हद तक ठीक हो चुका है। उन्हें अभी और ऑपरेशन की जरूरत होगी। लेकिन दस सालों तक परेशान रहने के बाद अब जाकर वो कुछ हल्का महसूस कर रहें हैं।

70 साल की उम्र में हुआ इश्क, रचाई 113 की बुढ़िया से शादी!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें