फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट से निकाली गई बड़ी जिंदा मछली, देखें वीडियो और तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील के लॉड्रियाना में रहने वाले एक व्यक्ति को हाल ही में तेज पेट दर्द की शिकायत थी। इसकी वजह क्या थी, वो समझ नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक भयानक पेटदर्द की शिकायत लिए वो अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो बताया कि उसके आंतों में एक मछली है वो भी जिंदा।

उस शख्स को बचाने के लिए उसका ऑपरेशन किया जाना जरूरी था। उसकी सर्जरी जब होने लगी तो डॉक्टर भी अचंभे में पड़ गए।

वो असल में 2 फुट की ईल जैसी दिखने वाली अमेरिकन लंगफिश मछली थी। उस शख्स के पेट को एसर्जरी के दौरान फाड़ दिया गया। इसके बाद जो दिखा वो हैरतअंगेज था।

हिल रही थी मछली

डॉक्टरों को इस बात की कोई उम्मीद नहीं कि उन्हें सर्जरी के दौरान पेट से मछली तो मिलेगी लेकिन वो जिंदा होगी।

जी हां, तस्वीरों में देखिए कैसे सर्जर्नों ने एक टॉन्ग की मदद जिंदा मछली को पकड़ रखा है। ये तस्वीर दंग करने वाली है।

मछली पेट ये बाहर आने के बाद भी हिल रही थी और वो आकार में काफी बड़ी ‌निकली।

हाल ही में एक शख्स के कूल्हे में एक जिंदा मछली चली गई थी। सर्जरी के मदद से उसे भी निकाला गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बनाया मजाकिया वीडियो

चूंकि ये मामला सबको हैरत में डालने वाला था, इसलिए ऑपरेट कर रहें डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन का वीडियो बनाया।

इसके बाद इसे वायरल भी कर दिया। बिना इजाजत ऐसा काम होने से ये आदमी खफा था और उसने अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

इस बात पर अस्पताल से कोई भी बयान नहीं मिल सका है। वीडियो में दिखाया गया है कैसे ऑपरेट करते हुए सभी डॉक्टर और नर्स हंस रहे हैं और पेशेंट का मजाक बना रहें हैं।

देखें वीडियो



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें