फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब बीमारी: रोज 22 घंटे तक सोती है ये लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो सोते रहना ज्यादातर लोगों का पसंदीदा काम है। सोना कई लोगों की हॉबी भी होती है और वो ये भी दावा करते हैं कि उन्हें बस सोने का मौका भर मिल जाए, वो कहीं भी और किसी भी समय सो सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन, डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ये मजाक बहुत भारी पड़ सकता है अगर ये सच हो गया। इसका मतलब ये कि ब्रिटेन के मेनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट में रहने वाली 20 साल की बेथ गुडियर दिन में 22 घंटे तक सोती ही रहती हैं।

वो स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं और इसलिए कुछ एक हफ्तों में उन्हें सोने के अटैक आते रहते हैं। ये एक न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर है।

1 से 3 हफ्ते तक सोती ही रहती है

इस बीमारी का साइंटेफिक नाम क्लीन लेविन है। कुछ एक हफ्तों के ब्रेक के बाद बेथ को स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम का अटैक पड़ता है और वो एक से तीन ह‌फ्तों के लिए लगातार 22 घंटों तक सोती रह जाती है।

बचे 2 घंटे वो जगती है लेकिन सोई-सोई अवस्‍था में ही रहती है। अपनी नींद पर उसका कोई कंट्रोल नहीं है। उसकी मां बताती हैं कि अटैक पड़ने के बाद से वो किसी बच्चे जैसी हो जाती है।

उसे कुछ समझ नहीं आता और कंफ्यूज सी रहती है। इस बात को कोई प्रमाण नहीं है कि ये बीमारी क्यों होती है। ना ही इसका कोई इलाज है।
विज्ञापन

मां को करनी होती है देखभाल

बेथ की मां बताती हैं कि उन्हें बेथ की देखभाल करनी पड़ती है। वो सपने और हकीकत में सच्चाई नहीं बता पाती हैं।

उन्होंने शेयर किया कि जिन हफ्तों में बेथ के ऊपर इस बीमारी का साया नहीं होता, उन दिनों का इस्तेमाल अच्छी तरह से कर लेती हैं।

बेथ को ये बीमारी तब से होनी शुरू हुई जब वो 16 साल की थी। इसका कोई क्योर नहीं है और इसलिए वो कुछ कर भी नहीं सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें