अगर वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर रहने के रास्ते तलाश कर रहें हैं तो ऐसी भी कंपनी है जो धरती पर ही समुद्र के अंदर पूरा एक शहर बसाने का प्लान बना चुकी है।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक जापान की कंस्ट्रक्शन कंपनी शिंमिजू कॉरपोरेशन समुद्र के भीतर एक शहर बनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
उनके मुताबिक ये शहर समुद्र के सतह से शुरू होगा और उसके तल तक जाएगा। इसका आकार किसी स्प्रिंग जैसा स्पाइरल होगा और इसके हर स्पाइरल पर लगभग 5000 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी।