फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्टेक्ट लेंस की चाहत में क्या कर बैठी ये लड़की...

विज्ञापन
विज्ञापन
हम में से कई लोग कॉन्टेक्ट लेंस लगाने के शौकीन होते हैं। ये कहानी भी एक ऐसी ही लड़की की है जिसे कॉन्टेक्ट लेंस पहनने का अजब शौक था।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ताइवान में रहने वाली लियान काओ नाम की एक लड़की ने कॉन्टेक्ट लेंस पहने थे।

उसे समय-समय पर कॉन्टेक्ट लेंस निकालकर उसे उसकी साफ-सफाई करते रहनी चाहिए थी। लेकिन...

नहीं दिया ध्यान

आप इसे लियान की लापरवाही ही कह सकते हैं। उसने लेंस पहनने के बाद छह महीनों में एक भी बार उसे आंखों से निकाला। इस दौरान उसने एक भी बार उनकी सफाई तक नहीं की।

ऐसे में अमीबा जैसे जीवाणु ने लीयान के आंखों के अंदर अपनी पहुंच बना ली। गंदगी और ऑक्सीजन की कमी की वजह से अमीबा को आंखों को इंफेक्ट करने का पूरा मौका मिल गया।

इस तरह अमीबा ने लीयान की आंखें खराब कर दी। उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

विज्ञापन

हो गया था ज्यादा वक्त

तायवान के तेपी वैंग फैंग अस्पताल में डॉक्टरों ने लीयान के केस को लेकर बताया कि उसे कॉन्टेक्ट एक महीने से ज्यादा नहीं पहनने चाहिए थे।

लियान ने जरूरत से ज्यादा कॉन्टेक्‍ट को इस्तेमाल किया जिस वजह से उसका कॉर्निया ‌हमेशा के लिए खराब हो गया और वो अब देख नहीं सकती।

ऐसी ही अजीबोगरीब खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें