फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा अनोखा ऑपरेशन, डॉक्टरों ने खोपड़ी पहुंचाई पेट में!

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे कब किसके साथ घट जाए, किसी को पता नहीं होता। एक ऐसा ही भयावह सड़क हादसा ब्रिटेन के साउथहैंपटन में रहने वाले जहफारी मार्टिन नाम के बच्चे के साथ तब घटा जब वो बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था और बाइक की भिड़ंत एक कार से हो गई।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक इस दुर्घटना के बाद जहफारी की सिर पर काफी चोट आ गई थी। उसका ऑपरेशन करना पड़ा। माथे का हिस्सा अंदरूनी चोटों से भर गया था।

ऐसे में डॉक्टरों ने महसूस किया कि माथे पर लगी गहरी चोटों से सूजन इतनी ज्यादा बढ़ गई है उसके दिमाग पर वजन बढ़ रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने एक अजीबोगरीब फैसला लिया और वैसा ही किया।
Trending Videos

खोपड़ी से निकाला थोड़ा हिस्सा

पेडियाट्रिक सर्जन अबीर चक्रवत्री और रेयान वॉटर्स ने जहफारी के माथे से थोड़ी चमड़ी हटाई और एक व्यस्क आदमी की हथेली से भी बड़े हिस्से को उसके खोपड़ी से बड़ी सावधानी से काटा।

इसके बाद उसे हिस्से को जहफारी के पेट में रख दिया। ऐसा करना जरूरी था नहीं तो जहफारी के दिमाग पर जरूरत से ज्यादा बोझ पड़ता और हो सकता था कि वो नहीं बचता।

जहफारी के पेट में उन्होंने एक छोटी सी थैली बनाई और वहां सिर के हिस्से को 18 दिनों तक के लिए सुरक्षित छोड़ दिया। उस सिर के हिस्से को जीते रहने के लिए जिंदा कोशिकाओं और माहौल की जरूरत थी, इसलिए उसे फ्रीजर या और कहीं नहीं रखा जा सकता था।

इस प्रोसीजर का मेडिकाल सांइस में बाय-फ्रंटल डिक्रंप्रेसिव क्रेनिटॉमी कहा जाता है।
विज्ञापन

पेट में होती है काफी जगह

दोनों सर्जनों ने बताया कि इंसान के पेट में इतनी जगह आसानी से होती है जिसमें छोटी सी थैली बनाकर आराम से कुछ हिस्से जरूरत पड़ने पर रखे जा सकते हैं।

जब डॉक्टरों ने देखा कि अब जेहफारी के सिर में सूजन पहले से काफी कम हो गया और अब वापस पेट में पड़े हिस्से को लाकर उसकी खोपड़ी में डाला जा सकता है तो, उन्होंने ऐसा ही किया।

नौ साल का छोटा सा बच्चा इस ऑपरेशन के तीन दिनों बाद ठीक हो गया। वो स्कूल भी जाने लगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें