कभी आपने ऐसा सुना है कि किसी छोटी सी नवजात बच्ची को जन्म से ही बच्चेदानी का कैंसर हो? डेली मेल के मुताबिक ऑक्सफर्ड में रहने वाली जेसिका स्टीलस्मिथ के लिए वो पल जिंदगी का काफी अहम था जब उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
लेकिन जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद जेसिका ने देखा कि उनकी बेटी ओलिविया कुछ खाती-पीती ही नहीं है। उसका पेट अचानक बढ़ता चला जा रहा है और वो काफी रोती है।
इस बात से चिंतित होकर वो ओलिविया को डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टरों को भी शुरूआत में लगा कि बच्ची को शायद अपच की शिकायत होगी। पर टेस्ट ने तो जैसे डॉक्टरों के भी होश उड़ा दिए।