अक्सर पेट में पल रहे बच्चे के लिए मां को बढ़िया खाने के लिए कहा जाता है और ठीक से आराम करने को भी।
ऐसा इसलिए क्योंकि मां के फिट रहने से पेट में पल रहा बच्चा भी भी खुश रहता है। लेकिन आपको बताएं कि अगर मां खुश नहीं है और वो परेशान चल रही है, तो गर्भ में बढ़ रहा बच्चा भी खुश नहीं रहता।
डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों ने स्पेशल फोर डी स्कैनर से गर्भ में बढ़ रहे बच्चे की थ्रीडी ईमेज निकाली हैं जिनमें बच्चे अलग-अलग तरह से अपनी परेशानी जाहिर कर रहें हैं।