आजकल के जमाने में हर चीज बेचने के लिए उसकी बढ़िया पब्लिसिटी करनी होती है। एड के बगैर लोग प्रोडक्ट पर ध्यान देना भी लाजमी नहीं समझते।
मेट्रो की खबर के मुताबिक ब्रिटेन के ऑन्गस डीन के पास कई कारें हैं जिन्हें वो बेचना चाह रहे थे। बेचने के लिए उन्हें सबसे अच्छा जरिया ई-बे साइट ही लगी।
लेकिन उन्हें पता था कि केवल डीटेल देकर कार की फोटो अपलोड करने से लोग ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं लेंगे। इसलिए उसने कार के सामने मॉडल को खड़ा करके उनसे प्रोडक्ट को बिकवाने का आइडिया सोचा।
मॉडलों के नखरे हजार
ऑन्गस का कहना है कि उसने अपने कारों की बढ़िया मांग के लिए कई मॉडलों से संपर्क किया। उसने कई मॉडलों को कार के आस-पास खड़े होकर पोज देने को कहा।
लेकिन कोई भी मॉडल ऑन्गस जितने रूपए दे रहा था उतने में एड करने को तैयार नहीं हुई। इसलिए उसने इसके बाद एक दूसरा प्लैन सोचा।
उसने इस बात पर घ्यान दिया कि अगर वो जीवित मॉडलों की जगह सेक्स डॉल या फिर सेक्सी मैनिक्वीन खड़ा करके कारों का एड करवाएगा, तो भी लोग उसके कारों की तरफ खिंचे चले आएंगे।
अनोखा प्लैन हुआ सक्सेसफुल
जैसे ही ऑन्गर ने कई सेक्स डॉल्स को खड़ा करके उनसे कई पोज में कार के साथ शूट किया, तस्वीरें देखकर लोग साइट पर उनसे संपर्क करने के लिए टूट पड़े।
ऑन्गर ने खुशी-खुशी अपनी कारों की सेल की और इसके लिए पूरी तरह से सेक्स डॉल को जिम्मेदार ठहराया।
उसका कहना था कि इस तरह से गाड़ियों को बेचना अनोखा प्लैन था और इसी वजह से उनकी खूब बिक्री हुई है।
वो इस मौके पर ये जोड़ना बिल्कुल नहीं भूले की असली मॉडलों के बहुत नखरे सहने पड़ते हैं। गुड़ियों को तो चाहे जैसे ड्रेस अप करके काम करवाया जा सकता है। इसमें एक्सट्रा रूपए भी नहीं लगते।
स्पेशल एजुकेशन की क्लास में टीचर ने छात्रा को किया पानी-पानी