हाल ही में ऐलाबामा में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसकी नाक ही नहीं है। वो मुंह की मदद से ही सांस भरता है और जिंदा है।
डेली मेल के मुताबिक इस बच्चे का नाम टिमोथी ऐली थॉम्पसन है। टिमोथी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है जिसमें नाक के लिए नली और साइनस कैविटीज होती ही नहीं हैं।
अपने बच्चे को पैदा करने के बाद उसकी मां ब्रैंडी ने टिमोथी की तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया। ये तस्वीर हैरतअंगज रूप से छह घंटों के अंदर-अंदर तीस हजार से ज्यादा बार शेयर कर ली गई।
मां का आरोप- फेसबुक ने हटाई तस्वीर
ब्रैंडी का कहना है कि उसके बच्चे के अजीबोगरीब रूप चलते फेसबुक ने वो फोटो हटा दी। फेसबुक को लगा कि बिना नाक के बच्चे की ऐसी तस्वीर कॉन्ट्रोवर्सी से भरी हुई साबति हो सकती है।
पर, ब्रैंडी ने भी बच्चे की तस्वीर हटाए जाने पर शिकायत की और एफबी ने वो फोटो दोबारा स्वीकृत कर ली। ना चाहने के बावजूद तस्वीर जबरदस्त वायरल हुई।
टिमोथी की स्थिति को समझते हुए डॉक्टरों ने उसकी आने वाली जिंदगी को थोड़ा राहत भरा बनाने के लिए एक अनोखे तरीके की सर्जरी करने की सोची है।
दिमाग में ड्रिल करेंगे सांस की नली
डॉक्टरों के मुताबिक टिमोथी की नाक ना होने की वजह से उसके सांस लेने के लिए दिमाग में सांस की नली को ड्रिल करना होगा।
टिमोथी की पहले से ही ट्रैकियोटोमी सर्जरी हो चुकी है जब वो पांच दिनों का था। अब कई लोग भी इस बच्चे की होने वाली सर्जरी के लिए आगे आए हैं।
टिमोथी के माता-पिता ने गोफंडमी नाम का फेसबुक पेज बनाया है जिसमें कई सारे लोग जितना दे पा रहें हैं, डोनेशन दे रहें हैं ताकि बच्चे की बढ़िया से बढ़िया इलाज हो पाए।