फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी यहां दिमाग रहता है जिंदा!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान कई तरह के शोधों के लिए अजीबोगरीब प्रयोग करता ही रहता है। इसी वजह से कई नई चीजें मिल पाती हैं और हम तकनीक के इस युग को जी पाते हैं।
विज्ञापन


बीबीसी के मुताबिक एक ऐसा ही प्रयोग अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट डियैगो में होने जा रहा है। इस प्रयोग के तहत वैज्ञानिक कुद 300 मृत इंसानों के दिमागों को सहेज कर रखेंगे।

इसे उन्होंने डिजिटल आर्काइव का नाम दिया है। ये उन लोगों के दिमाग होंगे जो मरने से ठीक बाद विज्ञान के लिए इन्हें दान कर देंगे।

दिमागों को सहेजने के बाद उन पर कई सीरीज में शोध होंगे। दिमाग की हर परत की स्कैनिंग की जाएगी और उनसे बनने वाली तस्वीरों को भी संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

पता चलेगा सबकुछ

उन पर हुई स्टडी बताएगी कि नसों से जुड़ी सभी सूक्ष्मताओं के राज खोलेगी और दिमाग के इस्तेमाल से कैसे इंसानी जीवन को बढ़ाया जा सके, ये भी पता चलेगा।

हम ऐसा कह सकते हैं कि यहां मृत्यु होने के बाद भी दिमाग जिंदा रखे जाएंगे और इसी से बाकी जिंदगियों को बचाया जा सकेगा।

इस ब्रेन ऑबजरवेटरी के फाउंडर डॉ जेकोपो अनीस ने कहा कि इस अगल तरह के लैब के साथ वैज्ञानिक उन बीमारियों के बारे में भी खोजने की कोशिश करेंगे जो गहन दिमागी बीमारी बन जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें