फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरत अंगेज! 7 साल के बच्चे के मुंह में मिले 80 दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यस्क के मुंह में 32 दांत होते हैं, ये तो पता था लेकिन किसी बच्चे के मुंह में 80 दांत मिलने का ये पहला मामला सामने आया।
विज्ञापन


आईबीटी के मुताबिक इंदौर में एक सात साल के बच्चे की चार घंटे तक दांत की सर्जरी चली और उसके मुंह से 80 दांत निकाले गए।

महाराजा यशवंतो अस्पताल के डॉक्टर भरत माहेश्वरी ने बताया कि विवेक नाम का बच्चा उनके यहां पांच दिन पहले दांत में भयावह दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था। उसे ऊपर के जबड़े में दर्द था।

बीमारी का था शिकार

मामले को थोड़ा गंभीर भांपकर डॉक्टरों ने विवेक का मेडिकल परीक्षण किया। पाया कि बच्चे को ओडोनटोमा था।

ओडोटोमा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक तरह का ट्यूमर होता है जिसकी वजह से पेशेंट के मुंह में एक ही जगह पर जरूरत से ज्यादे सेल्स का निर्माण होने लगता है।

ये ट्यूमर ऐसा दिखता है मानो पेशेंट के मुंह में कई सारे दांत आ गए हों। अत्यधिक दांतनुमा चीज को मरीज के मुंह से निकाल बाहर करना ही पड़ता है।

विज्ञापन

पहले भी आए मामले

इतने ज्यादा संख्या में बच्चे के मुंह में दांत बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। डॉक्‍टर ने बताया कि बच्चे के माता-पिता अगर चार सालों बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचते तो हो सकता था कि बच्चे के मुंह में 200 तक दांत होते।

जुलाई के महीने में ही मुंबई के सर जेजे अस्पताल में डॉक्‍टरों ने एक बच्चे के मुंह से 232 दांत निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। वो सर्जरी पूरे सात घंटों तक चली थी।

80 दांतों वाले इस बच्चे की सर्जरी कर उसके सभी दांत बाहर निकाल लिए गए। बच्‍चा अभी सुरक्षित है। इस ट्यूमर के होने से जान जाने का तो खतरा नहीं है पर मुंह पर सूजन, घोंटने में तकलीफ और खाने में ‌दिक्कत की शिकायत होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें